संस्था स्माईल वेलफेयर फाउण्डेशन, लखनऊ विश्वविद्यालय के युवा छात्र छात्राओं की एक ऐसी टीम है जिसका मुख्य उद्देश्य देश के मलीन बस्तियों झुग्गी झोपड़ियों में निवास करने वाले गरीब असहाय मजदूरों के पिछड़ेपन को दूर करने में हर सम्भव मदद कर उन्हें समाज के अग्रिम पायदान तक पहुँचाना साथ ही साथ उनके बच्चों को अशिक्षा से दूर करने हेतु निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर उन्हें और भी जागरूक बनाना है।